युवती ने प्रेमी के लिये पति को छोड़ा, प्रेमी ने जहर देकर मार डाला | INDORE NEWS

इंदौर। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही एक महिला की जहर से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसे प्रेमी और उसके दोस्त ने जहर देकर मारा है। बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतका का नाम किरण प्रजापत (Kiran Prajapat) था। वह कुशवाह नगर में रहती थी। भाई ने बताया कि छह साल पहले बसंत प्रजापत (BASANT PRJAPAT) से किरण की शादी हुई थी। उनकी चार साल की एक बेटी है। 

डेढ़ साल पहले किरण (25) ने पति को छोड़ दिया और घर के सामने रहने वाले प्रेमी अजय के साथ रहने लगी। अजय कामधंधा नहीं करता था। परिजन का आरोप है कि अजय ने किरण के जेवर दोस्त भरत के घर 60 हजार में रख दिए थे। जब किरण उन्हें छुड़ाने का बोलती तो अजय उसकी पिटाई करता। इससे वह परेशान थी। शनिवार शाम को भरत ने किरण को अपने घर भोजन के लिए बुलाया। शाम 5 बजे किरण ने भरत के घर भोजन किया और शाम 6 बजे उसे एमवायएच (MY HOSPITAL) में भर्ती किया गया।

तब अजय ने इसकी जानकारी मायके वालों को नहीं दी। रविवार सुबह 6 बजे किरण की मौत हो गई थी। सुबह 10 बजे अजय ने मायके वालों को जानकारी दी और भाग निकला।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !