शुक्र का धनुराशि में प्रवेश, इन 5 राशि वालों का जैकपॉट लग सकता है | Shukra Jyotish

Updesh Awasthee
भौतिक सुख सुविधाएं, प्रेम, ऐश्वर्य और शारीरिक आकर्षण का कारक ग्रह शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। दिनांक 21 नवंबर 2019 को दोपहर 12:22 बजे शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 15 दिसंबर रविवार शाम 5:57 बजे तक धनु राशि में रहेंगे। शुक्र के धनु में प्रवेश करने से उसका गुरु, केतु और शनि के साथ अद्भुत संयोग बन रहा है। धनु राशि में स्थित रहते हुए शुक्र के प्रभाव के कारण 5 राशियों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं वह कौन सी पांच राशियां हैं जिन्हें सबसे ज्यादा लाभ होगा:

मेष राशि-
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये राशि परिवर्तन भाग्य में वृद्धि के साथ कार्य सिद्ध के योग लेकर आ रहा है। नई योजनाओं की शुरुआत के साथ आर्थिक पक्ष भी मजबूत बना रहेगा। 

मिथुन राशि-
शुक्र के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यापार की दृष्टि से यह समय उत्तम रहने वाला है। इस अवधि के दौरान मिथुन राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन मधुर बने रहने के साथ प्रेम विवाह करने वाले लोगों के लिए भी यह मौका अच्छा है। 

कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के इस राशि परिवर्तन से आर्थिक तौर पर फायदा मिलने वाला है। इस अवधि के दौरान कुंभ राशि के जातकों की आय में वृद्धि के साधन बढ़ने के साथ व्यापार में उन्नति के भी योग बन रहे हैं। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

धनु राशि-
धनु राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन धन, वैभव और समृद्धि के योग लेकर आने वाला है। कार्य व्यापार में उन्नति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। 

सिंह राशि-
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का ये राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं देखा जा रहा। इस अवधि के दौरान शिक्षा में सफलता मिलने के साथ आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की भी सराहना होगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!