26 तालों में कैद थी रिटायर्ड IG POLICE की दूसरी पत्नी और उसकी बहन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के पात्र हाई प्रोफाइल है। पीड़ित महिला है मध्य प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड आईजी स्व. रशीद खान की दूसरी पत्नी रज़िया सुल्तान और रजिया की बहन राणा। संदिग्ध है रिटायर्ड आईजी की पहली पत्नी का बेटा जो अमेरिका में रहता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी हैं एक नौकर और नौकरानी जिन्हें आईजी की अमेरिका निवासी बेटे ने नियुक्त किया था। 

ईदगाह हिल्स में कैद थी दोनों महिलाएं

मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने पूरी कहानी बयां नहीं की है लेकिन इतना जरूर बताया है कि उसने एक रेस्क्यू ऑपरेशन में रिटायर्ड आईजी की दूसरी पत्नी और उनकी बहन को मुक्त करा लिया है। पुलिस का कहना है कि उसे एक लीड मिली थी जिसके आधार पर उसने दोनों महिलाओं को रेस्क्यू किया। पुलिस जब मौका ए वारदात (ईदगाह हिल्स) पर पहुंची तो उस घर में ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़ा अंदर दाखिल हुई तो दूसरा ताला लगा हुआ था। इस तरह कुल 26 ताले लगे हुए थे जिन्हें तोड़ने में पुलिस को 6 घंटे का वक्त लगा। 26 तारों के अंदर एक कमरे में पलंग पर दो महिलाएं बेहोशी की हालत में थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं की देखभाल के लिए नौकर लईक और नौकरानी रुक्मणी को आईजी की पहली पत्नी के बेटे खालिद ने नियुक्त किया था। खालिद अमेरिका में रहता है। अब तक की कहानी के अनुसार नौकर एवं नौकरानी ने दोनों महिलाओं को बंधक बनाकर रखा। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि नौकर और नौकरानी उन्हें समय पर खाना तक नहीं देते थे। किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने तक नहीं दिया जाता।

सौतेले बेटे और बहू ने साजिश रची थी: संदेह

पुलिस ने रज़िया सुल्तान और उनकी बहन राणा को उनके भाई और भाभी को सौंप दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मामला संपत्ति विवाद का है। सौतेले बेटे खालिद और उसकी पत्नी के कहने पर ही नौकर-नौकरानी इन दोनों महिलाओं को किसी भी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिलने देते थे। ये जानकारी मिलने पर पुलिस ने अब खालिद औऱ उसकी पत्नी को नोटिस भेजकर भोपाल बुलाया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि रिटायर्ड आईजी ने मरने से पहले अपना मकान जिसकी कीमत करोड़ों में है आधा बेटे और आधा दूसरी पत्नी के नाम कर दिया था। यही बटवारा इस विवाद की जड़ है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !