भाजपा सांसद के लिए भोपाल कलेक्ट्रेट में 25 लाख की लिफ्ट लगाई जाएगी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लिए भोपाल के कलेक्टर कार्यालय में 25 लाख रुपए की लिफ्ट लगाई जाएगी। बता दें कि कलेक्टर कार्यालय में सभी प्रकार की बैठक पहली मंजिल पर होती है और भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर दिव्यांग है। इसी के चलते वह कलेक्टर कार्यालय में होने वाली बैठकों में शामिल नहीं हो पाती।

दरअसल भोपाल के कलेक्ट्रेट में लिफ्ट नहीं हैं ऐसे में प्रज्ञा ठाकुर सीढ़ियां नहीं चढ़ पातीं। भोपाल कलेक्ट्रेट में पहली मंजिल पर सरकारी मीटिंग होती है। इसमें अफसर से लेकर सांसद और विधायक तक सब शामिल होते हैं लेकिन भोपाल से लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के सामने एक बड़ी समस्या है। उनकी सेहत ठीक नहीं होने के कारण वो ऊपरी माले तक नहीं पहुंच पातीं। सीढ़ियां चढ़ने में उन्हें दिक्कत है। 

लौट गयी थीं प्रज्ञा ठाकुर

सांसद प्रज्ञा ठाकुर इस वजह से अब तक किसी बैठक में शामिल नहीं हो पायीं हैं। इससे पहले बुलाई गई जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने वो कलेक्ट्रेट पहुंचीं थीं लेकिन इमारत में लिफ्ट ना होने के कारण वो दफ्तर के नीचे से ही वापस लौट गई थीं। इस बार जिला योजना समिति की बैठक सात नवंबर को है। इसमें भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर चर्चा होनी है। बैठक में जिला योजना समिति के सदस्यों, मंत्री, विधायक और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भी शामिल होना है। सांसद ने सीढ़ी चढ़ पाने में खुद को असमर्थ बताया है।

पहली बार जगह बदली

प्रज्ञा ठाकुर की इस परेशानी को जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह ने गंभीरता से लिया और तत्काल इस बार जिला योजना समिति की बैठक की जगह बदल दी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि बैठक कलेक्ट्रेट के बाहर जिला पंचायत के दफ्तर में होगी। उसमें शहर के विकास पर मंथन होगा। उसी के आधार पर भोपाल शहर का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

लिफ्ट पर 25 लाख की आएगी लागत

फिलहाल तो जिला प्रशासन ने सांसद की समस्या को देखते हुए बैठक की जगह बदल दी है लेकिन आगे से प्रज्ञा ठाकुर को दिक्कत ना हो इसलिए कलेक्ट्रेट में लिफ्ट लगायी जाएगी। इस पर पच्चीस लाख रुपए खर्च होंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });