भोपाल नगर निगम में 20-50 फार्मूला लागू होगा, कर्मचारियों को VRS दिया जाएगा

भोपाल। नगर निगम भोपाल में 20-50 फार्मूला लागू करने की तैयारी हो गई है। इस फार्मूले के तहत 20 साल की सेवा अवधि या 50 वर्ष की आयु वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

नगरीय विकास विभाग ने नगर निगम भोपाल से ऐसे ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची मांगी है जो 50 साल की आयु और 20 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। इन अधिकारियों-कर्मचारियों की छानबीन के बाद उन्हें वीआरएस दिया जाएगा। राज्य शासन सभी विभागों से ऐसी सूची इकट्ठा कर रहा है। उधर, नगर निगम कर्मचारी सेवा कल्याण समिति ने विभागीय मंत्री जयवर्धन सिंह को 33 ऐसे अधिकारियों- कर्मचारियों की सूची सौंपी है, जो प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के बाद भी नगर निगम में कार्यरत हैं। 

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस फार्मूले का उपयोग करना शुरू किया था। देशभर में अब तक हजारों ऐसे कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा चुकी है जिनकी सेवा अवधि 20 वर्ष या आयु 50 वर्ष पूरी हो चुकी हो।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !