महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के बीच राहुल गांधी देश छोड़कर चले गए | RAHUL GANDHI LATEST

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। कांग्रेस के युवा नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को भारत छोड़कर चले गए। बताया गया है कि वो बैंकॉक के लिए रवाना हुए हैं। राहुल गांधी उस समय देश छोड़कर गए हैं जबकि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। राहुल गांधी के इस तरह अचानक भारत से बाहर चले जाने पर कई सवाल उठने लगे हैं। 

क्या राहुल गांधी ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव का बायकॉट किया है

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी किस लिए बैंकॉक गए हैं। दो सप्ताह बाद ही दो महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं और कांग्रेस अंदरुनी जंग में उलझी हुई है, तब राहुल गांधी के बैंकॉक जाने पर सवाल उठ रहे हैं। प्रश्न उपस्थित हुआ है कि क्या राहुल गांधी ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव का बायकॉट किया है। यह इसलिए क्योंकि हाल ही में महाराष्ट्र के संजय निरूपम और हरियाणा से अशोक तंवर ने कुछ तीखे बयान देते हुए स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी की टीम को टारगेट किया जा रहा है। 

भाजपा की सुई 2015 पर अटकी है

गौरतलब है कि इससे पहले 2015 में भी राहुल गांधी रे बैंकॉक जाने को लेकर सवाल उठे थे। इस बीच ट्विटर पर बैंकॉक टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। महाराष्ट्र और हरियाण चुनाव में कांग्रेस ने राहुल गांधी को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बैंकॉक जाने पर तंज कसते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि क्या आप भी हैरान हैं कि बैंकॉक क्यों ट्रेड कर रहा है। अभी तक कांग्रेस का इस पर कोई बयान नहीं आया है।

हरियाणा और महाराष्ट्र में बगावत तेज

बता दें कि महाराष्ट्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पार्टी में लोकतंत्र की कमी होने का आरोप लगाकर कांग्रेस के लिए प्रचार न करने का ऐलान किया है। वहीं, हरियाणा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने टिकट वितरण में धांधली में और राहुल गांधी के करीबियों को किनारे लगाने का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!