CHHINDWARA की भावना ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर जाकर दीपावली मनाई

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश के जिला छिंदवाड़ा तहसील तामिया की रहने वाली भावना डेहरिया ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर जाकर दीपावली मनाई। यहां उन्होंने एक दीपक रखकर इको फ्रेंडली दीपावली का संदेश दिया। बता दें कि इससे पहले भावना एवरेस्ट की चोटी फतह कर चुकी है। भावना ने भोपाल से अपनी फिजिकल एजुकेशन पूरी की है।

27 साल की भावना डेहरिया ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चाेटी किलिमंजारो पर दीपावली के दिन फतह हासिल कर भारत का तिरंगा लहराया। समुद्र तल से 5,895 मीटर यानी 19 हजार 341 फीट ऊंची उहुरू शिखर पर भावना डेहरिया ने 27 अक्टूबर 2019 दीपावली के दिन शिखर पर दीपक रख कर ईकोफ़्रेंडली दीवाली मनाने का मैसेज दिया।

उन्‍होंने साथ ही पॉलीथिन का कम से कम उपयोग करने का आह्वान किया। भोपाल से फिजिकल एजुकेशन में एमपीइडी मास्टर्स की पढ़ाई करने वाली भावना डेहरिया ने अकेले ही यह चढ़ाई पूरी की इस दौरान उनके साथ तंजानिया के गाइड थे। भावना ने यह ट्रैक 23 अक्टूबर को तंजानिया से शुरू किया और 27 अक्टूबर को रात 12 बजे आखरी कैम्प किबो हट से फाइनल चढ़ाई शुरू कर 7 घंटे 43 मिनट में किलिमंजारो की सबसे ऊंची चोटी उहुरू शिखर पर सुबह 7:43 बजे समिट किया।

बतौर भारतीय महिला इतना कम समय में यह चढ़ाई अपने आप मे एक रिकॉर्ड है। भावना डेहरिया ने इसी साल 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवेरेस्ट (8848 मी.) पर भी फतेह हासिल की थी और उसी दिन समिट करने वाली मध्यप्रदेश की प्रथम महिलाओ में एक होने का स्थान पाया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!