भोपाल विभाजन की संशोधित अधिसूचना जारी, कौन सा वार्ड BHOPAL में और कौन सा KOLAR में

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के विभाजन की संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। क्रमांक 415 भोपाल, बुधवार, दिनांक 9 अक्टूबर 2019-आश्विन 17, शक 1941 में लिखा गया है कि: अधि. 21-क्र. 290-जि.श.वि.अ.-2019.-कार्यालय कलेक्टर, भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 82-स्था.निर्वा.-2019, दिनांक 26 फरवरी 2019 को पुनःसंशोधित करते हुए मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 (क्रमांक 23 सन् 1956) की धारा 405 (1) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं तरूण कुमार पिथोड़े, कलेक्टर, जिला भोपाल वर्तमान नगर पालिक निगम, भोपाल की बाह्य सीमा में परिवर्तन किए बिना, वर्तमान नगर निगम, भोपाल को दो पृथक् नगर निगम बनाए जाने के आशय से नगर निगम, भोपाल की वर्तमान सीमाओं को दो भागों में विभक्त करने के उद्देश्य से निम्नानुसार अनुसूची प्रकाशित की जाती है:

नगर निगम, भोपाल की सीमा में सम्मिलित किए जाने वाला क्षेत्रः

महात्मा गांधी वार्ड एयरपोर्ट वार्ड भौंरी वार्ड हेमू कालानी वार्ड साधु वासवानी वार्ड महावीरगिरी वार्ड कोह-ए-फिजा वार्ड रॉयल मार्केट वार्ड बाग मुंशी हुसैन खां वार्ड ईदगाह हिल्स वार्ड बाबू जग जीवन राम वार्ड नारियलखेडा वार्ड गीतांजली वार्ड शाहजॅहानाबाद वार्ड जे. पी. नगर वार्ड मोतीलाल नेहरू वार्ड इब्राहिमगंज वार्ड राम मंदिर वार्ड लाल बहादुर शास्त्री वार्ड महावीर स्वामी वार्ड जैन मंदिर वार्ड मोती मस्जिद वार्ड इस्लामपुरा वार्ड रानी कमलापति वार्ड स्वामी विवेकानंद वार्ड डॉ. अम्बेडकर वार्ड गोस्वामी तुलसीदास वार्ड रानी अवंतीबाई वार्ड मौलाना अबुल कलाम आजाद वार्ड कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड छत्रपति शिवाजी वार्ड जवाहरलाल नेहरू वार्ड पंडित मदन मोहन मालवीय वार्ड रवीन्द्र नाथ टैगौर वार्ड जहांगीराबाद वार्ड चांदबड़ वार्ड कपड़ा मिल वार्ड सेमरा वार्ड नवीन नगर वार्ड ऐशबाग वार्ड बाग फरहत अफजा वार्ड महारानी लक्ष्मबाई वार्ड महाराणा प्रताप वार्ड सुभाष चन्द्र बोस वार्ड इंदिरा गांधी वार्ड पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड अरेरा कालोनी वार्ड आशा निकेतन वार्ड गुलमोहर वार्ड शाहपुरा वार्ड गुरूनानक देव वार्ड पंजाबी बाग वार्ड दशहरा मैदान अशोका गार्डन वार्ड

कोलार नगर निगम की सीमा में सम्मिलित किए जाने वाला क्षेत्र:

मिसरोद वार्ड जाटखेड़ी वार्ड बरकतउल्लाह वार्ड बाग मुगालिया वार्ड बरखेड़ा पठानी वार्ड साकेत शक्ति वार्ड कस्तूरबा वार्ड बरखेड़ा बी.एच.ई.एल वार्ड गोविन्दपुरा वार्ड खजूरीकलां वार्ड हथाई खेड़ा वार्ड गौतमबुद्ध वार्ड सोनागिरी वार्ड गोविन्दपुरा औद्योगिक क्षेत्र वार्ड नरेला संकरी वार्ड इन्द्रपुरी वार्ड अयोध्या नगर वार्ड राजीव गांधी वार्ड भोपाल मेमोरियल अस्पताल वार्ड भानपुर वार्ड बड़वाई वार्ड छोला वार्ड रूसल्ली वार्ड करोंद वार्ड नवीबाग सर्वधर्म कोलार वार्ड कान्हाकुंज वार्ड दानिशकुंज वार्ड सनखेड़ी वार्ड रतनपुर सड़क वार्ड कटारा वार्ड

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !