सोनाक्षी ने शत्रुघ्न सिन्हा का सत्यानाश कर दिया: रामायण में रहतीं हैं और संजीवनी नहीं जानती: VIDEO देखें

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और पहली बार यह पूरी तरह से उचित नजर आता है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की पर​वरिश पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के नेता रहे हैं, आज भी उनके हृदय में भगवा और श्रीराम ही नजर आते हैं। उन्होंने अपने घर का नाम 'रामायण' रखा है और सोनाक्षी सिन्हा को संजीवन बूटी का प्रसंग तक नहीं मालूम। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार रात 'केबीसी 11' के वीकली स्पेशल एपिसोड 'कर्मवीर' में नजर आईं। वे वहां बाड़मेर, राजस्थान की रूमादेवी की मदद के लिए पहुंची थीं, जिन्होंने कसीदाकारी के काम को नया मुकाम देकर करीब 22 हजार महिलाओं की जिंदगी संवारी है। रूमा की कहानी सुनकर और उनसे प्रभावित होकर सोनाक्षी मदद के लिए गई थीं। लेकिन इस दौरान जो हुआ उसने नया विवाद खड़ा कर दिया। शत्रुघ्न सिन्हा की परवरिश पर प्रश्न चिन्ह लग गया। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

संजीवनी बूटी प्रसंग तक याद नहीं

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी और रूमा देवी से पूछा था:- रामायण के मुताबिक, हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे?
A) सुग्रीव
B) लक्ष्मण
C) सीता
D) राम
इस सवाल के जवाब पर सोनाक्षी इस कदर अटकीं कि सही जवाब (लक्ष्मण) देने के लिए उन्हें लाइफलाइन 'आस्क दि एक्सपर्ट' यानी 'विशेषज्ञ से पूछना' का सहारा लेना पड़ा। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं और आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके परिवार का परिचय देते हुए लिखा है,

'सोनाक्षी का परिवार

शत्रुघ्न सिन्हा (पिता)
लव (भाई)
कुश (भाई)
राम (चाचा)
लक्ष्मण (चाचा)
भरत (चाचा)
उनके पिता के घर का नाम : रामायण

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !