BHOPAL: मछुआरों के जाल में फंसी क्रूज वोट, यात्रियों को रेस्क्यू किया

भोपाल। नाव हादसे के बाद भी हालात में सुधार नहीं है। बड़े तालाब में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। बड़े तालाब में यात्रियों को पर्यटन के लिए ले जाने वाली क्रूज वोट मछुआरों के बिछाए जाल में फंस गई। सावधानी बरती गई अत: यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया। 

बड़े तालाब में यात्रियों को पर्यटन के लिए ले जाने के लिए क्रूज वोट का संचालन किया जाता है। क्रूज वोट का अपना रूट है। वो उसी पर चक्कर लगाती है परंतु आज मछुआरों के बिछाए जाल में फंस गई। जाल में फंसने के कारण वोट अचानक असंतुलित हो गई। वोट जाल में फंस चुकी थी लेकिन सावधानी से रेस्क्यू शुरू किया गया। रस्सियों को काटकर पर्यटकों को दूसरीं वोटों के जरिए से क्रूज को बाहर निकाला गया। 

बता दें कि भोपाल कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े (आईएएस) ने 7 दिन पहले भोपाल के तालाबों में वोट संचालन के लिए नियम बनाए थे परंतु उन्हे लागू नहीं करवाया। बारिश के कारण बड़े तालाब में लहरें भी तेज चल रहीं हैं। कोई भी हादसा हो सकता था। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !