पूरे भारत में रिमझिम, 6 राज्यों में बारिश और 3 राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी | INDIA WEATHER FORECAST

नई दिल्ली। पितृपक्ष का समापन और नवरात्र की शुरूआत हो रही है परंतु पूरे देश के आसमान पर घटाएं छाई हुईं हैं। आने वाले 24 घंटों में गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के ज्यादातर इलाकों में सामान्य बारिश होगी जबकि बिहार, झारखंड और गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। 

स्काइमैट विशेषज्ञों ने बताया

उत्तर-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी गुजरात के तटीय भागों पर एक निम्न दवाब क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम और अधिक चिन्हित हो सकता है।
उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है।
इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम और उससे सटे नागालैंड के भागों पर मौजूद है।
साथ ही, निम्न दवाब क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम से होते हुए नागालैंड तक जा रही है।
इसी ट्रफ रेखा की दूसरी शाखा उत्तरी बंगाल से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
इसके अलावा, उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय भागों पर एक विपरीत चक्रवात बना हुआ है।
जम्मू-कश्मीर के भागों पर ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों में मॉनसून का प्रदर्शन

पिछले 24 घंटों के दौरान, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सों मॉनसून की जोरदार स्थिति बनी रही।
इसके अलावा, गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के मध्य भाग, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के हिस्सों में मॉनसून की सक्रिय स्थिति देखी गई।
इस दौरान, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पंजाब व हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा, आंध्र प्रदेश तट, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल के हिस्सों में सामान्य मॉनसून देखने को मिली।
इस दौरान, पश्चिमी राजस्थान में मॉनसून के कमजोर प्रदर्शन के कारण मौसम शुष्क बना रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून का पूर्वानुमान 

अगले 24 घंटों के दौरान भी बिहार और उससे सटे उत्तरी बंगाल, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से सहित झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी गुजरात के हिस्सों में मॉनसून जोरदार स्थिति में रहेगी।
जबकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बाकी बचे छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, पश्चिमी असम, ओडिशा के ज़्यादातर स्थानों सहित उत्तराखंड पूर्वी पंजाब और उससे सटे हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश के हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है।
देश के बाकी हिस्सों में सामान्य मॉनसून की स्थिति के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। इस दौरान, पश्चिमी राजस्थान में मॉनसून का प्रदर्शन कमजोर ही रहेगा।
साभार: skymetweather.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !