सितंबर में 4 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, करोड़ों लोग प्रभावित होंगे | JYOTISH SEP 2019

सितंबर 2019 शुरू हो चुका है। इस वर्ष का यह महत्वपूर्ण माह है, क्योंकि इस महीने में एक के बाद एक 4 ग्रह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशियां बदलेंगे। इसके अलावा इसी महीने में शनि धनु राशि में मार्गी होकर चलेंगे। इन चार ग्रहों के राशि परिवर्तन और शनि के मार्गी होने से कई लोगों के जीवन में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य - सूर्यदेव करीब एक महीने के बाद राशि बदलते हैं। 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को हमेशा सीधी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है। 

मंगल- 25 सितंबर को मंगल कन्या राशि में होंगे। मंगल ग्रह ऊर्जा के प्रतीक हैं। मंगल जातक को जूझारू बनाते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से कई जातकों पर इसका व्यापक असर पड़ता है।

बुध - कुंडली में बुद्ध ग्रह के मजबूत होने पर जातक विद्वान होता है और उसकी तर्क क्षमता मजबूत रहती है। 11 सिंतबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे फिर इसके बाद 29 सितंबर को तुला राशि में।

शुक्र- जीवन में सुख-समृद्धि शुक्र के शुभ प्रभाव से ही आती है। 10 सितंबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद ही 25 सितंबर को इसी राशि में शुक्र का उदय भी होगा।

शनि- 18 सितंबर को शनि धनु राशि में वक्री से मार्गी हो जाएंगे। यानि सभी पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। शनि की ढ़ैय्या हो या साढ़ेसाती जातक के भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

सितंबर महीने में सात राशियां भाग्यशाली रहेंगी

सितंबर महीने में 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन और शनि के मार्गी होने से सात राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। ये सात भाग्यशाली राशियां होंगी- वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!