VIDISHA में बाढ़ जैसी बारिश हुई, स्कूलों की छुट्टी

भोपाल। मेट्रोपोलिटन सिटी भोपाल के शहर विदिशा में गुरुवार को रात 10 बजे शुरू हुई तेज बारिश के कारण शुक्रवार सुबह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब छह घंटे में 4.7 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। ऐसा लगा रात को बादल ही फट गए। आसमान से बाढ़ जैसी बारिश हो रही है। 

बस्तियों में करीब चार फीट तक पानी भर गया

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को भारी बारिश के कारण जिले के सभी निजी और शासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बीती रात हुई बारिश से जिला मुख्यालय पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। निचली बस्तियों में करीब चार फीट तक पानी भर गया है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने विदिशा समेत 13 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। 

सुबह 6 बजे तक 4.7 इंच से ज्यादा बारिश 

जिला भू अभिलेख कार्यालय ने जिला मुख्यालय पर रात 12 से सुबह छह बजे तक 121 मिलीमीटर बारिश होने की जानकारी दी है। कलेक्टर समेत सभी राजस्व अधिकारी सुबह अलग-अलग क्षेत्रों के बारिश के हालात का जायजा लेने पहुंचे। कलेक्टर ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सभी नदी-नाले एक बार फिर उफान पर होने से गांवों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है।

मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई

इधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार को गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, छतरपुर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, नरसिंहपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, सिवनी और होशंगाबाद जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !