कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब अजय सिंह और गोविंद सिंह भी | MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और बाला बच्चन के बाद अब दिग्विजय सिंह केंप से अजय सिंह राहुल एवं मंत्री डॉ. गोविंद सिंह का नाम भी चला दिया गया है। दीपक बावरिया चाहते हैं कि सिंधिया को मप्र की कमान मिले लेकिन कमलनाथ और दिग्विजय सिंह गुट इस मामले में एकराय हैं और किसी भी हालत में सिंधिया को ग्वालियर तक सीमित रखना चाहते हैं। 

कमलनाथ का आदिवासी कार्ड

सिंधिया को रोकने के लिए सीएम कमलनाथ ने आदिवासी कार्ड चला दिया है। गृह मंत्री बाला बच्चन का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। दूसरा नाम ओमकार सिंह मरकाम का है। एक अन्य आदिवासी नाम उमंग सिंघार का है। मरकाम और सिंघार दोनों ही मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। ये दोनों नाम केवल चलाने के लिए ही हैं, जैसा कि कांग्रेस में परंपरा है। 

दिग्विजय सिंह केंप से अजय सिंह और गोविंद सिंह

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर लॉबिंग तेज कर दी है। बदले में दिग्विजय सिंह केंप भी सक्रिय हो गया। विधानसभा और लोकसभा चुनाव हार चुके कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय सिंह राहुल का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है। अजय सिंह के विकल्प के रूप में डॉ. गोविंद सिंह का नाम रखा गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!