मलेरिया विभाग के कर्मचारी युवक-युवती जंगल में पकड़े गए | MANDLA MP NEWS

मंडला। जिले के मवई थानाक्षेत्र के अंजनी गांव में जंगल के सुनसान इलाके में बैठे लड़का-लड़की को पकड़कर जमकर धुनाई लगाई। दोनों ने सफाई देते हुए अपने आपको भाई-बहन बताया। इसके बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। 

जानकारी के अनुसार अंजनी गांव के आसपास घना जंगल है। मंडला से युवक-युवती शनिवार दोपहर यहां आए औऱ जंगल के सुनसान इलाके में चले गए। ग्रामीणों ने दोनों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई लगाई।

पिटाई से बचने के लिए लड़के ने लड़की को बहन बताते हुए उसके पैर छू लिए। लड़के ने ग्रामीणों से कहा कि वे दोनों मलेरिया विभाग में काम करते हैं। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने लड़के को पीटना शुरू कर दिया। लड़की लड़के को बचाने का प्रयास करते हुए ग्रामीणों पर चिल्लाने लगी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद आई पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !