KAJOL BDAY SPECIAL: करण जौहर का लकी चार्म 'काजोल' और काजोल का ॐ

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चुलबुली एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की एक्टिंग का लोहा लोग आज भी मानते हैं। कई फिल्मों में काजोल ने ऐसी अदाकारी दिखाई कि लोगों को मुरीद ही कर दिया। यह तो सभी जानते हैं कि काजोल, अजय देवगन की वाइफ हैं परंतु क्या आप जानते हैं कि वो करण जौहर की लकी चार्म हैं, उनके बिना करण की एक भी फिल्म पूरी नहीं होती। मजेदार बात तो यह है कि करण की लकी चार्ज काजोल का गुडलक 'ॐ' है जो उनकी अंगूठी पर रहता है। 

दिलवाले फिल्म से कमबैक किया था


फिल्मी करियर में एक वक्त ऐसा आया जब काजोल ने फिल्मों में लंबा ब्रेक लिया। इसके बाद बड़े परदे पर शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले' (Dilwale) फिल्म से कमबैक किया था। इसके बाद हेलीकॉप्टर ईला फिल्म में नजर आईं। काजोल ने बॉलीवुड में 27 साल पहले डेब्यू किया था। काजोल का 5 अगस्त को जन्मदिन है। जानिए काजोल की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें। 

बेखुदी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था


काजोल मशहूर एक्ट्रेस तनुजा और डायरेक्टर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। काजोल की छोटी बहन तनीषा भी एक्ट्रेस हैं और नूतन उनकी मौसी थीं। काजोल ने साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त काजोल स्कूल में पढ़ती थीं।

निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला थीं


काजोल की फिल्म 'गुप्त' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल का किरदार नकारात्मक था। काजोल कई बार इंटरव्यू में इस रोल को अपने फिल्मी करियर का सबसे मुश्किल किरदार कह चुकी हैं। इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। काजोल निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला थीं।

प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ नजर आई थीं

हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म में भी काम किया है। काजोल 'Minsaara Kannavu' फिल्म में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद काजोल ने कहा था कि प्रभुदेवा के साथ डांस करना काफी मुश्किल है। 

करण जौहर का लकी चार्म


काजोल करण जौहर की करीबी दोस्तों में से एक हैं। करण काजोल को अपना लकी चार्म मानते हैं। अगर फिल्म में काजोल का अहम रोल नहीं है तो करण की हर फिल्म में काजोल का केमियो जरूर होता है।

अंगूठी में 'ॐ' बना है


काजोल हमेशा अपने हाथ में डायमंड की अंगूठी पहनती है। खास बात यह है कि अंगूठी में 'ॐ' बना है। काजोल ने साल 1999 में फेमस एक्टर अजय देवगन से शादी कर ली थी। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक हैं। काजोल बेटी न्यासा और बेटे युग की मां हैं।

डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस काजोल 'दिलवाले' की हीरोइन के तौर पर पहली पसंद नहीं थीं। काजोल ने कहा था दिलवाले के लिए कई लोगों को अप्रोच किया गया बल्कि उन्हें तो सबसे लास्ट में फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !