प्राइवेट कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को मारी गोली | INDORE NEWS

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली उसके पेट में लगी है, उसे गंभीर हालत में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया।   

बताया जा रहा विवाद महज 50 रुपए की बात को लेकर हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मिली जानकारी अनुसार बाणगंगा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में रहने वाले 45 वर्षीय उमेश मिश्रा (Umesh Mishra) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है। वह निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। पता चला है कि ड्यूटी से आने के बाद घर पर 50 के लिए  विवाद हो गया। इसी बात से गुस्से में आए उमेश ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से अपने पेट पर गोली मार ली। 

परिजनों ने तत्काल 108 को कॉल किया और गंभीर हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !