GWALIOR NEWS: नकाबपोश बदमाशों ने अलका परमार को गोली मार दी

ग्वालियर। कोचिंग से बेटे को लेने जा रही महिला को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल से गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गुलमोहर गार्डन के सामने की है। महिला को गोली मारे जाने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला ने गोली चलाने वाले की पहचान चचेरे देवर के रूप में की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

महाराजपुरा पुलिस ने बताया कि आरजे पुरम (RJ Puram) निवासी अलका परमार (Alka Parmar) पत्नी प्रदीप परमार (Alka Parmar) अपने बेटे आलोक को कोचिंग से लेने के लिए जा रही थी। अभी वह गुलमोहर गार्डन के सामने पहुंची ही थी कि तभी बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका। वह कुछ समझती उससे पहले ही पीछे बैठे युवक ने उस पर गन तान दी। गन देखते ही उसने बचने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही बदमाश ने अलका पर फायर ठोक दिया। गोली उनके पेट में लगी। गोली लगते ही अलका सडक़ पर गिर गई। 

गोली मारने के बाद और अलका को घायल देखते ही बदमाशों ने अपनी बाइक मोड़ी और भाग गए। वहीं घायल महिला को देखकर आस-पास लोगों को भीड़ लग गई। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए बिडला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर महिला की हालत गंभीर देखकर उसे एजी ऑफिस पुल के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायल महिला ने पुलिस अफसरों को बताया कि गोली चलाने वाला आरोपी उसका चचेरा देवर सौरभ परमार (Saurabh Parmar) था और बाइक चला रहा बदमाश कौन था, इसका पता नहीं है। ना ही रंजिश का स्पष्ट खुलासा किया है कि उनके बीच किस बात की दुश्मनी है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !