उत्तरप्रदेश: नए मंत्रियों की लिस्ट, कुल 23 में से 18 नए | UTTARPRADESH LIST OF NEW MINISTERS

Bhopal Samachar
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया। बुधवार को राजभवन में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें 18 नए चेहरे हैं। मंत्रिमंडल में छह कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्री शामिल किए गए हैं। पहले कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को प्रस्तावित था, लेकिन इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। मंगलवार को पूरे दिन नामों को लेकर मंथन चला। माना जा रहा है कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जातिगत समीकरण साधने के लिए कैबिनेट में फेरबदल किया है।

योगी कैबिनेट में नए मंत्री

महेंद्र सिंह (एमएलसी) कैबिनेट मंत्री
सुरेश राणा (विधायक-थाना भवन शामली ) कैबिनेट मंत्री
अनिल राजभर (विधायक-शिवपुर, वाराणसी) कैबिनेट मंत्री
रामनरेश अग्निहोत्री (विधायक-भोगांव) कैबिनेट मंत्री
कमला रानी वरूण (विधायक-घाटमपुर सुरक्षित सीट) कैबिनेट मंत्री
भूपेंद्र सिंह चौधरी (एमएलसी) कैबिनेट मंत्री
महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल राजभर और भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रमोशन मिला। ये पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थे। कमला रानी और रामनरेश को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह दी गई। कमलारानी घाटमपुर (कानपुर) और रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी से विधायक हैं।

6 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार

नीलकंठ तिवारी  (विधायक-वाराणसी साउथ ) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 
कपिल देव अग्रवाल (विधायक-मुजफ्फरनगर शहर) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 
सतीष द्विवेदी (विधायक-इटवा, सिद्धार्थनगर) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 
अशोक कटारिया (एमएलसी) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 
श्रीराम चौहान  (विधायक-धनघटा सुरक्षित सीट) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 
रवींद्र जायसवाल (विधायक-वाराणसी नॉर्थ) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 
नीलकंठ तिवारी राज्यमंत्री थे, अब इन्हें स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। जबकि नए चेहरों में कपिल देव, सतीष द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान और रवींद्र जायसवाल को शामिल किया गया है। 

11 नए राज्यमंत्री की लिस्ट 

अनिल शर्मा (विधायक-शिकारपुर) राज्यमंत्री
महेश गुप्ता (विधायक-बदायूं) राज्यमंत्री
आनंद स्वरूप शुक्ला (विधायक-बलिया सदर) राज्यमंत्री
गिराज सिंह धर्मेश (विधायक-आगरा कैंट) राज्यमंत्री
लाखन सिंह राजपूत (विधायक-डिबियापुर) राज्यमंत्री
नीलिमा कटियार (विधायक-कल्याणपुर) राज्यमंत्री
चौधरी उदयभान सिंह  (विधायक-फतेहपुर सीकरी) राज्यमंत्री
चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (विधायक-चित्रकूट) राज्यमंत्री
रामशंकर सिंह पटेल (विधायक-मड़िहान) राज्यमंत्री
अजीत सिंह पटेल (विधायक-सिकंदरा) राज्यमंत्री
विजय कश्यप (विधायक-चरथावल) राज्यमंत्री

चार मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था

मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, खनन राज्य मंत्री अर्चना पांडेय से इस्तीफा ले लिया गया था। राजेश अग्रवाल पर उनकी उम्र और अनुपमा, धर्मपाल पर विभागों में अनियमितता के कारण सीएम नाराज थे। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी इस्तीफा दिया था, लेकिन स्वीकार नहीं किया गया है। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल की कुल संख्या 38 रह गई। चार कैबिनेट मंत्रियों के पद लोकसभा चुनाव के बाद खाली हो गए थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!