भदभदा के गेट खुले, 2017 के बाद आया ऐसा दिन | BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल होते ही शनिवार सुबह भदभदा के दो गेट खोल दिए गए। इससे पहले 2017 में बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल हुआ था और भदभदा के गेट खोले गए थे। शनिवार सुबह गेट खुलने की सूचना के चलते देखने वालों हजारों लोग पहले से ही भदभदा पहुंच गए थे। 

गुरुवार को बड़े तालाब का जलस्तर 1666.30 फीट पर था। बुधवार-गुरुवार की रात हुई बारिश के बाद से इसका जलस्तर हर दो घंटे में 0.10 फीट बढ़ रहा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे जलस्तर 1666.00 फीट था, जो 2 बजे 1666.10, दोपहर 4 बजे 1666.20 और शाम 6 बजे 1666.50 फीट हो गया। रात एक बजे के करीब 1666.80 को छू गया। तड़के इसके तय लेवल को पार करते ही गेट खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई। सुबह छह बजे सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया । इसके बाद सुबह आठ बजे गेट खोल दिए गए। 

राजधानी में पूरी हुई पानी की कमी : 

सीजन के जून, जुलाई और अगस्त में अभी सिर्फ 33 दिनों ही पानी गिरा। लेकिन इनमें से पांच दिन में हुई झमाझम बरसात ने ही राजधानी में पानी की कमी को पूरा कर दिया। जिसके चलते बड़ा शुक्रवार को बड़ा तालाब लबालब हो गया।

केरवा को चाहिए 0.8 मीटर पानी : 

केरवा डैम को फुल होने अब 0.8 मीटर पानी की जरूरत है। केरवा का जल स्तर शुक्रवार शाम 509.11 मीटर दर्ज किया गया। गुरुवार को 508.13 मीटर था। इसका फुल टैंक लेवल 509.93 मीटर है।

एक दिन में ढाई मीटर बढ़ा कोलार डैम में पानी : 

कोलार डैम के जलस्तर में शुक्रवार को करीब ढाई मीटर का इजाफा हुआ है। डैम का जलस्तर 451.80 मीटर दर्ज किया गया। अब फुल होने के लिए 10.4 मीटर पानी की जरूरत है। कोलार डैम का फुल टैंक लेवल 462.20 मीटर है।

आज से कम होगा बारिश का दौर: 14 से फिर तेज : 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि मानसूनी सिस्टम राजगढ़ के पास पहुंच गया है। इसके अागे जाकर कमजोर होने की संभावना है। इससे बारिश में कमी आएगी। बंगाल की खाड़ी में 12 अगस्त काे नया सिस्टम बनने के संकेत हैं। इस कारण राजधानी और प्रदेश में 14 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!