BHOPAL NEWS : गोविंदपुरा क्षेत्र MP NAGAR तहसील में शामिल

भोपाल। जिले में अगले तीन महीने के भीतर 5 और नई तहसीलों का गठन हो जाएगा। इन तहसीलों में हुजूर तहसील में मौजूद क्षेत्र को अलग कर बनाया गया है। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने गुरुवार को जिले की पांच प्रस्तावित तहसीलों संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़), महाराणा प्रताप नगर (एमपी नगर), तात्या टोपे नगर (टीटी नगर) एवं शहर भोपाल (पुरानी शहर) और हुजूर के पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। पांच नई तहसीलों के बनने से 1500 से ज्यादा कॉलोनियों के रहवासियों को फायदा होगा।  

नई व्यवस्था के तहत गोविंदपुरा क्षेत्र को एमपी नगर तहसील में मर्ज कर दिया गया है। जबकि हुजूर तहसील में शहरी क्षेत्र को हटाकर सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के एरिया को जोड़ा गया है। इसमें पंचायतों से संबंधित अनुमति और कार्य किए जाएंगे। नई व्यवस्था के बाद हुजूर तहसील में 85 गांव ग्रामीण क्षेत्र के आएंगे। इसका मुख्यालय ईंटखेड़ी में बनेगा। अभी तक इसका मुख्यालय कलेक्टोरेट परिसर में है। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तहसील में परवलिया सड़क और फंदा कला को भी जोड़ा गया है, अभी तक यह दोनों क्षेत्र हुजूर तहसील में आते थे, यानी बैरागढ़ तहसील की सीमा को सीहोर जिले की सीमा से जोड़ा जाएगा। इस तहसील का मुख्यालय बेहटा में होगा। अभी तक इसका मुख्यालय पुराने जिला पंचायत के भवन में संचालित हो रहा है। 

महाराणा प्रताप नगर तहसील का मुख्यालय खजूरी कलां में होगा। अभी तक यह तहसील 7 नंबर कार्यालय में बने एक सरकारी में संचालित हो रही है। प्रस्तावित तात्या टोपे नगर का मुख्यालय कोटरा सुल्तानाबाद होगा। अभी तक यह तहसील टीटी नगर एसडीएम दफ्तर के नाम से 12 दफ्तर में बने शेड में संचालित हो रही है। नई तहसीलों के गठन के बाद भोपाल जिले में 7 तहसील हो जाएंगी। इसमें बैरसिया और कोलार शामिल हैं। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !