स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रीय संचालक बदले: दीक्षित की जगह गुप्ता आए | MP NEWS

ग्वालियर। स्वास्थ्य विभाग ने डॉ.अशोक कुमार दीक्षित को क्षेत्रीय संचालक के पद से मुक्त कर दिया है। डॉ.दीक्षित पर लंबे समय से क्षेत्रीय संचालक का प्रभार था। डॉ. दीक्षित की जगह ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक डॉ. विनोद कुमार गुप्ता को क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं का प्रभार दिया गया है। वही डॉ. दीक्षित को राज्य स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान का संचालक बनाया गया है। 

स्वास्थ्य महकमें के अपर संचालक (प्रशासन) डॉ. कैलाश बुंदेला ने इस संबध में आदेश जारी कर दिए है। जारी किए गए आदेश में इस बदलाव के पीछे प्रशासकीय कार्य में सुविधा किए जाने का हवाला दिया गया है, लेकिन बताया जाता है कि इस बदलाव की असल वजह स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक से संभाल नही पाना है। दरअसल जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। 

खुद प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर विधायक तक कई बार स्वास्थ्य सुविधाओं में होने वाली परेशानी को दूर करने की हिदायतें दे चुके हैं। बावजूद इसके स्थिति अब तक नहीं संभली है। वहीं सीएमएचओ डॉ.मृदुल सक्सैना और सिविल सर्जन डॉ. वीके गुप्ता के बीच आपसी विवाद भी खुलकर सामने आ गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });