MP NEWS: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिये सभी जिलों में ई-दक्ष केन्द्र

Updesh Awasthee
बैतूल। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में मैप आई.टी.के माध्यम से शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिये ई-दक्ष केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। इन केन्द्रों पर निरन्तर प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। 

विभाग ने अन्य विभागों से अधिकारियों-कर्मचारियों को आई.टी. एवं ई-गवर्नेंस आधारित कार्य-प्रणाली में दक्ष बनाने के लिये वर्ष 2019-20 में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल करने के प्रस्ताव 30 जून तक मांगे हैं। प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी ई-दक्ष पोर्टल www.edaksh.mp.gov.in पर उपलब्ध है। मैप आई.टी.द्वारा राज्य स्तर पर विभिन्न विभागों के सफल प्रशिक्षण किये गये हैं। 

इनमें ई-पंजीयन, शिक्षा विभाग, एकीकृत बाल विकास, वाणिज्यिक कर विभाग, सामान्य प्रशासन, राजस्व, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, जन-जातीय, कृषि विभाग और सी.एम. हेल्पलाईन प्रमुख हैं। मैप आई.टी. ने विधानसभा सदस्यों के लिये भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से सीधे सम्पर्क किया जाकर जानकारी ली जा सकती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!