कमलनाथ की मंत्री को 'सोयाबड़ी' बताकर बासी दलिया खिला दिया, 2 सस्पेंड | BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में नहरू नगर स्थित आंगनबाड़ी में चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ। महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी यहां निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने बच्चों को वितरित किए जाने वाला भोजन मांगा। दाल चखी तो कुछ अलग स्वाद आया। पूछा तो कार्यकर्ता ने बताया कि न्यूट्रीला यानी सोयाबीन की बड़ी मिलाया गया है। जांच की तो पता चला कि बासी दाल में दलिया मिलाया गया है। तमतमाई महिला मंत्री ने पर्यवेक्षक और परियाेजना अधिकारी काे सस्पेंड कर दिया। 

मंत्री ने राजीव नगर आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर कार्यकर्ता से रजिस्टर्ड बच्चाें के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनके आंगनबाड़ी में नहीं हाेने के संबंध में पूछताछ की। इस पर कार्यकर्ता ने उन्हें बच्चाें के खाना खाकर घर रवाना हाेने की जानकारी दी। इसके बाद उन्हाेंने बच्चाें के लिए बने पाेषण आहार की दाल काे चखा, इसमें दलिया मिला हुआ था। पूछने पर कार्यकर्ताओं ने दाल में न्यूट्रीला मिलाए जाने की जानकारी मंत्री काे दी। आगनबाड़ी में पाेषण आहार संबंधी नियमों का पालन नहीं हाेने की अनियमितता मंत्री ने पकड़ी। इसकी पड़ताल करने के लिए उन्हाेंने जब किचिन में रखे बर्तनाें का रिकाॅर्ड जांचा तो उन्हें गड़बड़ी मिली। इस पर उन्हाेंने आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक पूनम साेनी और परियाेजना अधिकारी शुभ्रा श्रीवास्तव काे निलंबित कर दिया। 

इसके बाद उन्होंने शबरी नगर आंगनबाड़ी में बच्चाें के साथ बैठकर खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। बच्चाें ने बताया कि खाना अच्छा नहीं है। इस पर उन्हाेंने खाने की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी में जब बच्चाें की संख्या की जानकारी ली ताे यहां भी अनियमितता पाईं। उन्हाेंने अधिकारियाें काे मामले की जांच के निर्देश दिए। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !