4.5 लाख सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि मंजूर | MP NEWS

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में सोमवार शाम हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1 जनवरी से 3% डीए देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इससे सरकार पर 1 हजार 647 करोड़ का वित्तीय भार आएगा। इसका लाभ 4.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

कैबिनेट में कमलनाथ सरकार राज्य के चार लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 3% डीए बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा दी। इसके बाद कर्मचारियों को भी केंद्र के समान 1 जनवरी 2019 से बढ़ा डीए मिलेगा। वर्तमान में राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार 9% महंगाई भत्ता दे रही है। वृद्धि के बाद इन्हें 9 की जगह 12 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

अभी प्रदेश में कर्मचारियों को नौ फीसदी डीए मिल रहा था। केंद्र सरकार ने जनवरी 2019 से महंगाई भत्ता 9 से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया था। प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों का लंबित दो फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी किए थे। इसे मिलाकर कर्मचारियों का डीए 9 प्रतिशत हो गया था। यह डीए एक जुलाई 2018 से बढ़ाया गया था और जुलाई से फरवरी 2019 तक का एरियर भविष्य निधि खाते में जमा करा दिया गया था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !