मध्यप्रदेश के 4 शहर देश में सबसे ज्यादा गर्म, सारे रिकॉर्ड टूटे | MP NEWS

भोपाल। स्कायमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार देश के सबसे ज्यादा गर्म शहरों की लिस्ट में मध्यप्रदेश के 4 शहर सबसे टॉप पर आ गए हैं। इन शहरों में आसमान से आग बरस रही है। तापमान 47 डिग्री के पार हो गया है। रात के समय लू चल रही है। धूप में निकलने वालों की त्वचा जल रही है। जानवर एवं पक्षी प्यास से मार रहे हैं। 

स्कायमेट वेदर की रिपोर्ट की मानें तो आज देश के दस सबसे गर्म शहरों में से 4 मध्य प्रदेश के हैं। इसमें पहले स्थान पर नौगांव है। यहां तापमान 47.8 डिग्री पहुंच गया है। गुरुवार को भी यहां तापमान इसके आस-पास ही रहा था। इसके अलावा होशंगाबाद में भी आसमान से आग बरस रही है। यहां भी लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही। यहां आज का तापमान 47.7 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं ग्वालियर में भी तापमान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां आज तापमान 47.5 डिग्री दर्ज हुआ है। इसके अलावा खजुराहो में भी लू का असर देखने को मिल रहा है। यहां का तापमान भी 46.9 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने भी मध्य प्रदेश में लू का रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

इस बीच एक राहत वाली खबर भी आई है। प्रदेश के कई इलाकों में आज धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई है। डिंडोरी के अलावा कई और जिलों से बारिश की खबर आई है। कई स्थानों पर तो ओले भी गिरे हैं। स्कायमेट वेदर की मानें तो अगले 4 घंटों के भीतर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि ये फौरी राहत हो सकती है, क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मध्य प्रदेश में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। ऐसे में आने वाले कुछ और दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!