मतदाताओं को धमकाने गुंडागर्दी पर उतरी कांग्रेसः रजनीश अग्रवाल | MP NEWS

भोपाल। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। दाम व दमनपंथी कांग्रेस कुछ भी कर ले पर यह बौने साबित होंगे। देश और प्रदेश की जनता श्री नरेन्द्र मोदी के साथ है, कांग्रेस को इस बार भी करारा जवाब देगी। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है, इसलिए बौखलाई कांग्रेस अपने मतदाताओं को धमकाने के लिए गुंडागर्दी पर उतर आई है। आलोट की घटना इसी का उदाहरण है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल ने रतलाम जिले के आलोट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसियों द्वारा की गई मारपीट और पथराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

आलोट की घटना को कांग्रेसियों की मनमानी बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध करते हुए अगर किसी कानून का उल्लंघन किया था, तो उसके लिए पुलिस और न्याय व्यवस्था है लेकिन कांग्रेंस कार्यकर्ताओं ने कानून को अपनी जेब में रखते हुए मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुरी तरह मारपीट की। उन्होंने जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार के साथ भी मारपीट की। श्री अग्रवाल ने कहा मारपीट की इस घटना के बाद कांग्रेसियों ने नगर के लोगों और मतदाताओं को धमकाने के उद्देश्य से घरों पर भी पथराव किया। 

पथराव करने वालों में विधायक मनोज चावला का शामिल होना यह दर्शाता है कि कार्यकर्ता अपने नेताओं के इशारे पर यह सब कर रहे थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि आलोट की घटना प्रदेश के शांतिप्रिय नागरिकों यह संदेश देती है कि चार महीने सरकार में रहने पर ही कांग्रेसी किसी शहर  की शांति व्यवस्था को बंधक बनाने का साहस करने लगे हैं। अगर प्रदेश में पूरे 60 महीने तक इनकी सरकार रह गई, तो ये क्या कुछ नहीं करेंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !