शिवराज सिंह के भाई भी झूठ बोल रहे हैं: कांग्रेस का दावा, सबूत जारी किया | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। किसान कर्ज माफी मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब कांग्रेस ने उनके भाई रोहित चौहान पर भी झूठ बोलने का दावा किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने वो प्रमाण भी जारी किया ​जो यह साबित करता हो कि रोहित सिंह झूठ बोल रहे हैं। 

शिवराज सिंह के भाई रोहित सिंह ने दावा किया था कि वो आयकर दाता हैं, उन्होंने किसान कर्ज माफी के लिए आवेदन ​नहीं किया। कांग्रेस ने उनके नाम का जो आवेदन सार्वजनिक किया है वो फर्जी है। आवेदन में हिंदी में हस्ताक्षर हैं जबकि वो तो अंग्रेजी में सिग्नेचर करते हैं। इसके जवाब में आज कांग्रेस ने सर्व धर्म गृह निर्माण सहकारी समिति, भोपाल का रोहित चैहान का सदस्यता आवेदन जारी किया। जिसमें उनके हिन्दी में हस्ताक्षर है। कांग्रेस ने दावा किया कि 'छोटे मामा' में झूठ बोल रहे हैं। 

अब तक क्या हुआ
शिवराज सिंह लगातार दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। 
कांग्रेस ने 21 लाख किसानों की लिस्ट शिवराज सिंह के घर जाकर सौंप दी। 
शिवराज सिंह के दावा किया कि ये फर्जी लिस्ट है। 
कांग्रेस ने शिवराज सिंह के भाईयों के आवेदन जारी कर दिए। 
शिवराज सिंह के भाई रोहित सिंह ने दावा किया कि उनका आवेदन फर्जी है। वो हिंदी में हस्ताक्षर ही नहीं करते 
आज कांग्रेस ने सबूत जारी किया कि रोहित सिंह हिंदी में हस्ताक्षर करते हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!