सिंधिया के सामने किसान भड़का: कर्ज माफ नहीं हुआ, वसूली के लिए बैंक वाले आ रहे हैं | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। अशोकनगर में जब भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने दावा किया था कि मप्र में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो भरी सभा में उनकी हूटिंग की गई थी लेकिन आज उसी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने किसान भड़क उठा। क‍िसान ने कैमरे के सामने ही कर्ज माफी की पोल खोलकर रख दी।

दरअसल, गुना-श‍िवपुरी लोकसभा क्षेत्र के करोद में ज्योत‍िराद‍ित्य स‍िंधिया की सभा चल रही थी। वहां स‍िंधिया ने जैसे ही कर्ज माफी की बात की तो वहां एक क‍िसान भड़क उठा। क‍िसान ने वहां कैमरे के सामने ही बोलना शुरू कर द‍िया क‍ि दो लाख रुपये की कर्ज माफी कहां हुई है? कर्ज वसूलने के ल‍िए मेरे घर तीन बार पुल‍िस आ चुकी है।

इतना सुनते ही वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता इस क‍िसान को स‍िंध‍िया के पास ले गए। स‍िंध‍िया ने क‍िसान को चुप रहने की नसीहत दी और कहा क‍ि जब मौका दूंगा, तब बोलना। स‍िं‍ध‍िया क‍िसान को नीचे बैठाने लगे लेक‍िन क‍िसान नीचे बैठने को तैयार ही नहीं था।

बता दें क‍ि मध्य प्रदेश के व‍िधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने क‍िसानों से वादा क‍िया था मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बनते ही 10 द‍िन में वह 2 लाख रुपये तक का क‍िसानों का कर्जा माफ कर देगी. अब 5 महीने बीतने के बाद भी क‍िसानों की कर्ज माफी पर गफलत बनी हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!