MP EXIT POLL के बाद दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह ने क्या कहा, यहां पढ़िए

Bhopal Samachar
भोपाल। मतदान समाप्त होते ही EXIT POLL के अनुमान सामने आने लगे हैं। देश भर की तमाम ऐजेंसियां एनडीए की सरकार की तरफ इशारा कर रहीं हैं। देश की 5 प्रमुख ऐजेंसियों ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 5 सीटों के नीचे सिमटते हुए बताया है। आइए अब मध्यप्रदेश की राजनीति के 2 दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान के बयानों पर गौर करें। 


मध्यप्रदेश में 14 से 17 सीटें कांग्रेस की: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में 14 से 17 सीट कांग्रेस की झोली में आ रही हैं और देश में कितनी सीट मिलेगी इस पर कुछ नही कह सकते क्योंकि इस बार वे मध्य प्रदेश से बाहर नही गए हैं। दिग्विजय ने यह भी दावा किया कि भोपाल सीट जीत रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा के बयानों पर उन्होंने कहा कि कोई चिंता नही रही, दूसरा कोई उम्मीदवार चुनाव मैदान में होता तो भी इसी तरह से चुनाव लड़ते।

मध्यप्रदेश में 28 सीटें भाजपा की: शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने दावा किया है कि बीजेपी को अकेले 300 के आस-पास सीटें मिलेंगी। जबकि एनडीए को 350 से 400 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी इस बार 28 या सभी 29 सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को पिछले 4-5 महीनों में बीजेपी और कांग्रेस सरकार में फर्क करने का मौका मिल गया। मध्य प्रदेश की जनता को लग रहा था कि विधानसभा में गलती कर दी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!