JABALPUR: इंजीनियर दूल्हे का शव फांसी पर झूलता मिला | MP NEWS

जबलपुर। शादी के ठीक 1 दिन पहले इंजीनियर युवक का शव उसी के कमरे में झूलता हुआ मिला। रात तक वो अपनी शादी के लिए उत्साहित था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है लेकिन उसके पास इस सवाल का जवाब नहीं है कि एक युवक जो अपनी शादी की सारी तैयारियां भी खुद ही कर रहा था, बारात की एक रात पहले सुसाइड क्यों करेगा। 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्वारीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। फांसी लगाने वाले युवक का नाम नितिन नगाइच है। रविवार को इसकी बारात कटंगी जानी थी। इससे जुड़ी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दूल्हा बनने जा रहे युवक को हल्दी भी लग गई थी। वहीं शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। ऐसे में इंजीनियर ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया। ये किसी को भी नहीं समझ आ रहा है।

पुलिस के मुताबिक नितिन देर रात घर की छत पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह घरवाले उसे उठाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब परिजनों ने खिड़की से अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि नितिन फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में घरवालों ने दरवाजा तोड़ा और नितिन को नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या की वजह समझ नहीं आ रही है। परिजनों के मुताबिक नितिन भोपाल में इंजीनियर था और खुद शादी की पूरी तैयारियां की थीं। शुक्रवार देर रात तक वो परिजनों के साथ शादी को लेकर बात कर रहा था। ऐसे में किसी को भी ये समझ नहीं आ रहा कि कैसे एक हंसते-खेलते लड़के ने बारात ले जाने से एक दिन पहले फांसी लगा ली।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !