जिसने कांग्रेस का विजन डॉक्युमेंट बनाया वही इस्तीफा देकर चला गया | INDORE MP NEWS

इंदौर। सुमित्रा महाजन के मैदान से बाहर होने के बाद इंदौर पर कब्जा करने की ​कोशिश में जुटी भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस के लिए इंदौर का विजन डॉक्युमेंट बनाने वाले प्रदेश सचिव अनुरोध जैन ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के भाग्य विधाताओं ने सांवेर से सिंगापुर तक के नारे के साथ बुधवार को घोषणा पत्र तो जारी कर दिया परंतु उन्हे आमंत्रित ही नहीं किया जिन्होंने विजन डॉक्युमेंट बनाया था। 

क्या वादे किए कांग्रेस ने

कांग्रेस की ओर से मंगलवार रात करीब 11 बजे संदेश जारी किया गया कि बुधवार सुबह 8.30 बजे विजन डॉक्युमेंट जारी किया जाएगा। सुबह दो मंत्रियों सज्जन सिंह वर्मा, तुलसी सिलावट, चुनाव संचालक रामेश्वर पटेल, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, सचिव राजेश चौकसे की मौजूदगी में विजन डॉक्युमेंट जारी भी करवा दिया गया। इसमें कांग्रेस की ओर से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं के विकास को लेकर तमाम घोषणाएं की गई।

विजन डॉक्युमेंट में ऐलान किया गया कि सांवेर से सिंगापुर तक किसानों द्वारा उगाई उपज, फल सब्जियां पहुंच सके इसके लिए कोल्ड चेन व प्रोसेसिंग क्लस्टर का निर्माण सांवरे में होगा साथ में एक्सपोर्ट लिंकेज की सुविधा दी जाएगी। अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणाओं के साथ आईडीए की स्कीमों में किसानों की जमीन छोड़ने का वादा भी डॉक्युमेंट में किया गया। रिंग रोड बीआरटीएस पर एलिवेटेड ब्रिज व रोड निर्माण।

शहर में कैंसर अस्पताल बनाने के साथ बच्चों का अस्पताल बनाने व एमवाय व सरकारी अस्पताल की सुविधाएं छह महीनों में ही सुधारने की घोषणा भी की गई। साथ ही डॉक्युमेंट में नेहरू स्टेडियम के जीर्णोद्वार से लेकर सिरपुर और पिपल्यापाला तालाब की सफाई व सरंक्षण का ऐलान भी किया गया। 

सुबह कार्यक्रम हुआ, शाम को इस्तीफा

सुबह दो मंत्रियों समेत 10-20 लोगों की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम हो गया। शाम को सचिव व कांग्रेस के आईटी सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे अनुरोध जैन ने कांग्रेस के पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। अनुरोध पूर्व मंत्री ललित जैन के पुत्र हैं। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता कविता शुक्ला के साथ अनुरोध जैन व कुछ लोगों की टीम ने विजय डॉक्युमेंट तैयार किया था। हालांकि बुधवार को हुए कार्यक्रम जानकारी भी इनमें से किसी को नहीं दी गई। जैन ने तो इस्तीफे की घोषणा कर नाराजगी प्रकट कर दी लेकिन प्रवक्ता कविता शुक्ला ने कहा कि यह सही बात है कि हमें सूचना नहीं दी गई लेकिन पार्टी हित में डॉक्युमेंट जारी कर दिया गया तो कोई बात नहीं। वो अनुरोध को भी समझाने का प्रयास कर रही है।

हर किसी की कांग्रेस अलग नजर आती है

सूत्र बता रहे हैं कि शहर व प्रदेश कार्यक्रम के अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम के तरीके से नाराज है। पूर्व पार्षद अरविंद बागड़ी ने घोषणा पत्र जारी करने के इस कार्यक्रम कमान संभाल रखी थी। कार्यक्रम के बाद चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने भी पदाधिकारियों को शिकायत की है उन्हें भी एक दिन पहले तक कुछ नहीं बताया गया। सुबह अचानक फोन कर बागड़ी ने आने का बुलावा भेजा। संचालन समिति के सदस्यों ने भी संगठन को शिकायत की है।

मनाने जा रहा हूं
पार्टी के लिए काम करने वालों को कभी अनदेखा नहीं किया जा सकता। नाराजगी की जानकारी मुझ तक भी पहुंची है। मैं खुद अनुरोध को मनाने घर जा रहा हूं। अन्य की शिकायत भी दूर करेंगे।
विनय बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !