प्रज्ञा ठाकुर को जेल में क्या पिलाया जाता था, मैं मुंह से बोल नहीं सकती: उमा भारती | BHOPAL NEWS

भोपाल। चुनाव आयोग ने बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर प्रतिबंध लगाया तो केंद्रीय मंत्री एवं साध्वी उमा भारती ने मोर्चा संभाल लिया। अब वो प्रज्ञा ठाकुर पर हुए अत्याचारों की कहानियां सुना रहीं हैं। उमा भारती ने कहा, ''ये राज आज उजागर कर रही हूं कि उस समय जेल में कसाब को बिसलरी का पानी पिलाया जाता था, लेकिन प्यास लगने पर प्रज्ञा को क्या पिलाया जाता था, ये मैं अपने मुंह से नहीं कह सकती। पिलाते समय साध्वी से कहा जाता था कि तू इसी के लायक है। 

साध्वी प्रज्ञा सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में हिस्सा लेने आईं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने साध्वी पर हुए जुल्म की दास्तां सुनाते हुए कहा कि ' ये बात मुझे साध्वी प्रज्ञा ने नहीं बताई, लेकिन एक अधिकारी ने साध्वी पर हुए इस जुल्म की दास्तां बताई है। मालेगांव ब्लास्ट में बीजेपी नेताओं के जबरन नाम बुलवाने के लिए साध्वी पर ये अत्याचार किए जाते थे। उमा भारती ने कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। इसका प्रमाण आज भोपाल और देश के मुसलमान हैं। उमा भारती ने कहा कि हमारे यहां खान सरनेम लगा हो तो हम उसे खान चाचा, खान भाई कहते हैं, लेकिन अमेरिका में इस सरनेम पर पूछताछ होती है।

बस एक चुनाव छोड़ा है, अगला लड़ूंगी
2019 के लोकसभा चुनाव से दूर हुईं उमा भारती ने अंतिम सांस तक सक्रिय राजनीति में रहने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास अभी बहुत समय है। इस बार का चुनाव गंगाजी के लिए छोड़ा है। कम से कम डेढ़ साल गंगाजी को देना है, लेकिन 2024, 2029 और 2034 का चुनाव जरूर लडूंगी। उन्होंने कहा कि जब चुनाव लड़ना छोड़ दूंगी, लेकिन राजनीति नहीं छोडूंगी। राजनीति अंतिम सांस तक करूंगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !