अमित शाह नाराज हुए, प्रज्ञा ठाकुर का बीपी लो हो गया | BHOPAL NEWS

भोपाल। चुनाव प्रचार (Election Campaign) के दौरान भाजपा का 5 बार संकट में डाल चुकीं भोपाल प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) के नाथुराम गोडसे (Nathuram Godse) बयान के बाद इधर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (AMIT SHAH) ने सख्त रुख अपनाया तो बुरहानपुर (Burhanpur) में प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत खराब हो गई। उनका रोड शो आयोजित था लेकिन होटल (HOTEL) से बाहर ही नहीं निकलीं। डॉक्टर ने कहा कि उनका बीपी लो हो गया था। 

प्रज्ञा गुरुवार रात बुरहानपुर पहुंच गई थीं। शुक्रवार सुबह 9 बजे से उनका रोड शो गणपति नाका क्षेत्र के गणपति मंदिर से शुरू होना था। इससे पहले ही होटल में ठहरीं प्रज्ञा की तबीयत खराब हो गई। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने डॉक्टर को बुलवाया। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने बताया कि प्राज्ञा का ब्लड प्रेशर लो हो गया था। हालांकि अब उनकी हालत सामान्य है।

प्रज्ञा ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बताने वाला बयान दिया था। बयान के बाद प्रज्ञा की जमकर आलोचना हो रही थी। वहीं, भाजपा ने अभी प्रज्ञा के बयान से खुद को अलग कर लिया था और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा था। गुरुवार देर रात प्रज्ञा ने बयान पर माफी मांग ली थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!