कवि अरजरिया ने प्रेगनेंट प्रेमिका को छोड़ कर शादी कर ली, प्रेमिका पहुंची थाने, मामला दर्ज | BHOPAL NEWS

भोपाल। भोपाल की एक महिला रविवार दोपहर एसपी कार्यालय और इसके बाद सिविल लाइन थाने पहुंची और चौबे कॉलोनी में रहने वाले कवि अभिषेक अरजरिया (Poet Abhishek Arjaria) पर पिछले 8 साल से साथ रखते हुए यौन शोषण का आरोप लगाया। प्रेमी से मिलने की जिद में महिला 4 घंटे तक सिविल लाइन थाने में मौजूद रही। इसके बाद शाम को 5 बजे आरोपी कवि के खिलाफ दुष्कर्म (RAPE) का प्रकरण दर्ज हुआ। अभिषेक कवि है, वह कवि सम्मेलनों के साथ आकाशवाणी पर भी अपनी कविताओं का पाठ कर चुका है। 

महिला ने बताया कि छतरपुर (Chhatrapur) की चौबे कॉलोनी (Chaube Colony) के कवि अभिषेक अरजरिया से 2008 से प्रेम संबंधों (Love relations) के चलते दोनों साथ में रहे हैं। इस दौरान अभिषेक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। संबंधों के चलते उसके गर्भ में दो माह का बच्चा है। महिला ने बताया कि अभिषेक की शादी की जानकारी लगने पर वह छतरपुर पहुंची, लेकिन परिजनों ने उसे मिलने नहीं दिया। 

इसके बाद यह महिला एसपी कार्यालय पहुंची। रविवार की छुट्‌टी होने के कारण वहां पर मौजूद स्टाफ ने उसे सिविल लाइन थाने में भेज दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर यौन शोषण का मामला दर्ज करते हुए महिला की एमएलसी जिला अस्पताल (MLC District Hospital) के ड्यूटी डॉक्टर से कराई है। इस मामले में सिविल लाइन टीआई विनायक शुक्ला ने बताया कि महिला की शिकायत पर अभिषेक अरजरिया पर यौन शोषण का मामला दर्ज करते हुए एमएलसी कराई है। 

छतरपुर न आने की धमकी दी थी : 

पीड़ित महिला ने बताया कि पिछले दिनों अभिषेक के परिजन भोपाल उसके घर आए और छतरपुर न आने की धमकी दी। उन्होंने इस दौरान धमकी दी की यदि तुम छतरपुर आओगी तो हम अपने पावर के दम पर मामला दर्ज नहीं होने देंगे और न ही तुम्हें वहां पहुंचने देंगे। इन धमकियों के बाद भी रविवार सुबह महिला चौबे कॉलोनी स्थित अभिषेक के घर पहुंची और उससे मिलने का प्रयास किया। जब परिजनों ने उससे मिलने नहीं दिया तो महिला एसपी कार्यालय और सिविल लाइन थाने पहुंची। थाने में महिला ने 8 साल से प्रेम संबंधों के चलते यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अभिषेक पर मामला दर्ज कराया। 

थाने पहुंची महिला प्रेमी अभिषेक से मिलने की जिद पर अड़ी रही। वह दोपहर साढ़े 12 बजे से सावा 4 बजे तक थाने में बैठी रही। इस दौरान थाना पुलिस ने युवक के परिजनों को भी थाने बुलाया और मिलने की बात कही। थाने में बैठी महिला को परिजनों ने बताया कि अभिषेक के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस दौरान महिला ने थाना पुलिस से मामला दर्ज किए जाने से पहले युवक से मिलने के लिए कहती रही, लेकिन युवक नहीं आया। 

साढ़े 4 बजे महिला को भोपाल भेजने के लिए पुलिस महिला को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची। दो महिला आरक्षक उनके साथ मौजूद थीं। इस दौरान परेशान महिला ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसपर पुलिस महिला को स्टेशन से फिर थाने लेकर आई। साथ ही प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की। 

कई दिनों से गायब अभिषेक जब महिला से नहीं मिला तो उसने भोपाल में एसपी को आवेदन दिया। एसपी कार्यालय के कर्मचारियों ने रिसीव आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए उसे छतरपुर स्थित सिविल लाइन थाने भेज दिया। इस आवेदन में महिला ने प्रेमी के परिजनों द्वारा धमकी देने और प्रेम संबंधों के चलते यौन शोषण का आरोप लगाया था। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !