BHOPAL NEWS: AHO अजय श्रवण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

भोपाल। राजधानी में नगर निगम के 25 दिवसीय सफाई कर्मचारियों ने एएचओ अजय श्रवण पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि एएचओ आये दिन कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सभी कर्मचारी नियमित रूप से गली-गली जाकर कचरा उठाते हैं। इसके बाद भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। 

इसके कारण कर्मचारियों में खासी नाराजगी है। कर्मचारियों ने अधिकारियों की तानाशाही के विरोध में करोंद मंडी में कामबंद कर हंगामा किया है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर नगर निगम ने अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो कर्मचारी इसी तरह काम बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

मध्यप्रदेश शासकीय यांत्रिकी चालक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि आये दिन एएचओ द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता है। जिसके विरोध में अब कर्मचारी सड़क पर उतर आए हैं। यदि अधिकारी इसी तरह तानाशाही करते रहे और अधिकारियों का यही रवैया रहा तो कर्मचारी इसी तरह कामबंद कर विरोध जताएंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!