साध्वी प्रज्ञा सिंह बताएं कौन सा तप, साधना, अनुष्ठान किया: राज बब्बर | BHOPAL MP NEWS

भोपाल। उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज भोपाल में प्रेस से बातचीत की। वो यहां कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का प्रचार करने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा सिंह खुद को साध्वी कहतीं हैं, वो बताएं कि उन्होंने कौन सा तप, साधना या अनुष्ठान किया। साधु संतों का जो धर्म होता है उसे कब निभाया। जबकि दिग्विजय सिंह ने तो नर्मदा की पैदल परिक्रमा की है। 

साध्वी के बयान हमें मदद करते हैं: दिग्विजय सिंह

वहीं, गुरुवार शाम भोपाल कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर करारा प्रहार किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा को ऐसा कोई सदस्य नहीं मिला जो मुझसे चुनाव लड़ सके। इसलिए उन्होंने चुनावी मैदान में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनावी मैदान में उतार दिया है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने उन पर अभी तीन दिन के लिए बैन लगा दिया है, लेकिन हम उनका स्वागत करते हैं। उनका बयान हमारी मदद करती है। हम चाहते हैं कि वो लगातार बयान देते रहें।

चुनाव आयोग ने प्रज्ञा पर प्रतिबंध लगा रखा है

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे और बाबरी मस्जिद पर दिए गए विवादित बयान के चलते साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर 72 घंटे के लिए बैन लगा दिया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!