साध्वी प्रज्ञा भड़कीं: दिग्विजय सिंह के सवालों से चिढ़ होती है | BHOPAL ELECTION NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। एबीवीपी की सिंघम अवतार छात्र नेता से साध्वी बनी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अब तक राजनीति की खिलाड़ी नहीं बन पाईं हैं। नाम घोषित होते ही उन्होंने देश भर की सुर्खियों में आने वाले विवादित बयान दिए थे। तमाम नेताओं ने समझाया, कुछ दिनों शांत रहीं आज फिर भड़क उठीं। बोली 'उसका नाम का मेरे सामने जिक्र न हो तो सही है, दिग्विजय सिंह के सवालों से चिढ़ होती है।'

मध्य प्रदेश की लोकसभा सीट भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बाइक रैली के बाद सुंदरकांड पाठ में दुर्गा मंदिर पहुंचीं। जीत की कामना लिए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंदिर में पूजा पाठ किया। इस दौरान साध्वी ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद उनके साथ है। वहीं दिग्विजय सिंह के सवाल पर साध्वी भड़क गईं और बोलीं "उसका नाम का मेरे सामने जिक्र न हो तो सही है, उन्हें जो करना है वो करें। आगे भी धर्म की रक्षा का ही मुद्दा रहेगा।" उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के सवालों से चिढ़ होती है। इसी के साथ साध्वी ने भगवान के आशीर्वाद के साथ अपनी जीत का दावा किया है।

धर्म की रक्षा का ही मुद्दा रहेगा
भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि उनका मुद्दा 'धर्म की रक्षा' ही रहेगा। बता दें कि दिग्विजय सिंह लगातार भोपाल के विकास की बात कर रहे हैंं। अपनी प्लानिंग बता रहे हैं। उन्होंने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया। इसके जवाब में भाजपा की तरफ से भी घोषणा पत्र जारी हुआ परंतु घोषणा पत्रों के मुकाबले में भाजपा काफी बौनी नजर आई। साध्वी प्रज्ञा की टीम घोषणा पत्र ठीक प्रकार से बना ही नहीं पाई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!