BHOPAL: डॉक्टर के घर में नौकरानी BF के साथ थी, रोका तो हमला कर दिया | MP NEWS

भोपाल। बीमा अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अरविंद भाटिया (Dr ARVIND BHATIA BIMA HOSPITAL) के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि घर में नौकरी अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। उन्होंने रोका तो लड़के ने हमला कर दिया और दोनों फरार हो गए। 

पिपलानी पुलिस के मुताबिक अरेरा कॉलोनी निवासी डॉक्टर अरविंद भाटिया सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल में पदस्थ हैं। उनके ससुर राजेंद्र पाल ग्रोवर पिपलानी स्थित प्रकाश नगर के मकान में अकेले रहते हैं। समय-समय पर अरविंद और उनकी पत्नी राजेंद्र का हाल-चाल देखने जाते रहते हैं। बुधवार दोपहर करीब 1ः30 बजे डॉ.अरविंद अपने ससुर को देखने उनके घर पहुंचे। उन्होंने ससुर के घर के एक कमरे में एक युवक-युवती को आपत्जिनक स्थिति में देखा। 

उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने डॉ.अरविंद के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। शोर सुनकर बाहर आए राजेंद्र ने बीच बचाव की कोशिश की, तो उन्हें भी चोट लगी। युवक मारपीट करने के बाद युवती को साथ लेकर भाग गया। युवती पहले डॉ.अरविंद के घर में झाड़ू-पोंछा का काम करती थी। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !