नाम के अक्षर से जानें कौन सा ​बिजनेस फायदा देगा, कौन सा नुक्सान - NEW STARTUP JYOTISH

कोई भी व्यक्ति व्यवसाय/व्यापार/कारोबार/स्टार्टअप (BUSINESS/STARTUP) का चयन करते समय अपनी सुलभताएं देखता है। वो समकक्ष उदाहरण का अध्ययन करता है। फंला व्यक्ति ने एक काम किया, उसे मुनाफा हो रहा है तो मुझे भी होगा। उसकी दुकान के सामने उससे अच्छी दुकान खोलूंगा तो मुनाफा होगा। मेरे पास इतनी ही पूंजी है, इसमें यही काम हो सकता है। दोस्तों ने बताया है इसमें फायदा होगा। पिताजी की चलती दुकान है, कुछ नया क्यों सोचें। किसी की भी सलाह मान लेते हैं। बहुत कम लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर अपने व्यापार का निर्णय करते हैंं। यह सब सही भी हो सकता है और गलत भी। हमारा आग्रह यह है कि क्यों ना एक बार ज्योतिष की सलाह भी ले लें। यदि आपके पास आपकी जन्म पत्रिका है तो किसी अच्छे ज्योतिषी को दिखाएं। नहीं है तो नाम के अक्षर के अनुसार अपने व्यवसाय का चयन करें।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले छात्रों की मेष राशि अर्थात मंगल की राशि जो ऊर्जा, शक्ति और स्फूर्ति से भरपूर होती है। आप लोग सेल्स, मार्केटिंग, होटल मॅनॅग्मेंट, डिफेंस जैसे पुलिस, फ़ौज, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन आदि में अपना भविष्य बना सकते है। 

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि के छात्रों की जिनको शुक्र की रचनात्मक ऊर्जा प्रभवित करती है।  आप लोग अपना भविष्य रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्र में बना सकते है।  आपकी सौंदर्य परख क्षमता बहुत ही  उन्नत है आप फैशन, कला, मीडिया, टीवी, फिल्म, टेक्सटाइल जैसे क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बना सकते है।  

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
मिथुन राशि के जातको की प्रतिनिधित्व करते है बुध जो दर्शाते तर्क और बुद्धि को। आप लोग बहुत ही अच्छे प्रोफेशनल हो सकते है जैसे चार्टेड अकाउंटेंट, कंपनी सेकेटरी, वकील, टीचर इत्यादि। आप अपनी कलात्मक एवं रचनात्मक क्षमताओं के आधार पर आप अपना सुनहरा भविष्य बना सकते है।   

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि के जातको की जिनका स्वामी है चन्द्रमा। आप लोग भावनात्मक ऊर्जा एवं ममता से भरे हुए होते है साथ ही साथ प्रबंधन की अद्भुत क्षमता आपके पास है जिसमे आप अपना भविष्य बना सकते है। आप लोग सामाजिक क्षेत्र एवं सेवा के क्षेत्र में भी बहुत अच्छा काम कर सकते है।  

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि के जातक जो सूर्य की राशि के जातक माने जाते है, आप लोगो  में प्रशासनिक क्षमता नैसर्गिक रूप में पायी जाती है। आप अपना दृष्टिकोण बड़ा बनाये और बड़ी लक्ष्य निर्धारित करे। आप भारतीय प्रशासनिक सेवा जैसे बड़े लक्ष्य एवं प्रबंधन इत्यादि में बड़ी तरक्की पा सकते है।  

कन्या- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि के जातकों पर जो बुध की वयस्क राशि है, आप लोगों की व्यवसाय की समझ अद्भुत होती है। आप लोग बिज़नेस मॅनॅग्मेंट, प्रोफेशनल कोर्सेस, ट्रेडिंग एवं विज्ञान में, आईटी एवं कम्युनिकेशन में अपना भविष्य बना सकते है।  

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि के जातक मैनेजमेंट, कला, कौशल, रचनात्मक कार्य में अपना भविष्य बना सकते है। अब बात करते है वृश्चिक राशि के जातको की अर्थात मंगल की राशि जो ऊर्जा, शक्ति और स्फूर्ति से भरपूर होती है। आप लोग सेल्स, मार्केटिंग, होटल मॅनॅग्मेंट, डिफेंस जैसे पुलिस, फ़ौज, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन आदि में अपना भविष्य बना सकते है। 

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
इस राशि का स्वामी मंगल है। चंद्रमा इस राशि में नीच का होता हैं। मेष राशि की ही तरह इस राशि वालों को जमीन, मकान, दुकान, खेती, सीमेंट, रत्नों, खनिजों, खेती एवं मेडिकल के उपकरण, पूजन सामग्री, कागज, वस्त्र में निवेश से लाभ होता है।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
धनु राशि के जातक अर्थात गुरु गृह की राशि। आप लोगो में प्रबंधन, लेखन, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में असंख्य सम्भावना है।  

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
मकर राशि के जातकों में तकनीक को समझने की अद्भुत क्षमता होती है आर अपने कार्य क्षेत्र में बहुत गहरी पकड़ रखते है।  

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि के जातको में तकनीक एवं तर्क का अद्भुत संगम होता है। आप लोग आईटी, टेक्नोलॉजी एवं मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपना मुकाम बना सकते है।  

मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि अर्थात सोर मंडल की अंतिम राशि जिसका प्रतिनिधित्व गुरु गृह करता है। आपकी परिपक्वता आपको सबसे अलग करती है। आप लोग लेखन, साहित्य अध्यन, अध्यापन एवं प्रबंधन में अपना भविष्य बना सकते है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया Shri Balaji Astro Research center 9425137664 पर संपर्क करें

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !