MOBILE की SCREEN OFF करके YOUTUBE AUDIO PLAY करने की ट्रिक

YOUTUBE भी अब स्मार्टफोन यूजर्स की आदत में शुमार होता जा रहा है। लोग केवल वीडियो के लिए ही नहीं बल्कि ऑडियो के लिए भी YOUTUBE का उपयोग करते हैं। बस एक समस्या रहती है कि जब YOUTUBE में ऑडियो चला रहे हों तो स्क्रीन को लॉक (SCREEN LOCK) नहीं कर सकते लेकिन हम आपको वो ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके तहत आप अपनी स्क्रीन को लॉक करके बड़े मजे के साथ YOUTUBE AUDIO का आनंद उठा सकते हैं। 

स्मार्टफोन की स्क्रीन लॉक करके Youtube कैसे चलाएं

सबसे पहले तो Google Chorme या Firefox ब्राउसर में Youtube सर्च करें और उसे ओपन करें। ध्यान रहें कि यहां Youtube App का ऑप्शन आएगा लेकिन उसका उपयोग नहीं करना है। आपको वेब ब्राउजर पर ही Youtube चलाना है।
इसके बाद आपको वेब ब्राउजर के मेन्यू में जाकर डेस्कटॉप साइट पर चेक करें। यानी यह सुनिश्चित करें कि आप Youtube का वेबवर्जन ही देना चाहते हैं। इसके साथ ही अपनी सेटिंग को सेव कर दें। 
इसके बाद आप Youtube पर अपनी पसंद का म्यूजिक कंटेंट सर्च करें प्ले कर दें। आप चाहें तो ऑटो नेक्स्ट पर क्लिक करके रखें। ऐसा करने से Youtube पर आने वाला अगला वीडियो खुद प्ले होने लगेगा।
बस हो गया। अब आप मजे से अपने मोबाइल की स्क्रीन को बंद कर दें और YOUTUBE AUDIO का आनंद उठाएं। 

Youtube Music भी है एक विकल्प लेकिन पेड है

हालांकि गूगल ने भारत में Youtube Music एप भी लॉन्च कर दी है। ये एप म्यूजिक स्ट्रीमिंग की सुविधा देती है जो कि गूगल की पेड एप है। आप चाहें तो इसे डाउलोड करके भी अपने मोबाइल की स्क्रीन ऑफ कर Youtube एप पर म्यूजिक कंटेंट इंजॉय कर सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने 99 रुपये खर्च करने होंगे। गूगल ने ये सर्विस हाल में ही भारत में लॉन्च की है इसलिए इस एप का पहले महीने का सब्सक्रिप्शन यूजर्स को फ्री में मिल रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !