NDA के अठावले भी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ | BHOPAL MP NEWS

भोपाल। भाजपा की सहयोगी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष एवं मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रामदास अठावले का कहना है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट नहीं देना चाहिए था। वो इससे सहमत नहीं है। अठावले आज भोपाल में थे। उन्होंने मध्यप्रदेश की 5 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। 

रामदास अठावले ने कहा साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट नहीं देना चाहिए। वो मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं। उनके खिलाफ हेमंत करकरे के पास काफी सबूत भी थे। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हेमंत करकरे के बारे में जो बयान दिया है वो सैनिकों का अपमान है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शहीदों का अपमान किया है। 

इन सीटों पर प्रत्याशी उतारे
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने सीधी लोकसभा सीट से रामकृपाल बसोर, जबलपुर लोकसभा सीट से कुलदीप अहिरवार, मुरैना लोकसभा सीट से पतिराम शाक्य, सतना लोकसभा सीट से रामनिवास सेन और रतलाम लोकसभा सीट से उदय सिंह मचार को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि इन 5 सीटों पर भाजपा की स्थिति काफी कमजोर है इसलिए उसने कांग्रेस के वोट काटने के लिए दलित प्रत्याशियों को उतारा है। ज्ञात हो कि अठावले दलित समाज के बड़े नेता माने जाते हैं और इन पाचों सीटों पद दलित वोटों की संख्या काफी ज्यादा है। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!