पत्नी ने पति पर किया 'हॉट आयल स्ट्राइक', पति अस्पताल में, पत्नी फरार | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। इन दिनों देश में 'सर्जिकल स्ट्राइक', एयर स्ट्राइक और इस तरह की कई सारी स्ट्राइक हो रहीं हैं। महाराष्ट्र में एक पत्नी ने अपने पति पर हॉटल आयल स्ट्राइक कर डाली। बाथरूम से नहाकर निकला पति पलक झपकते ही जमीन पर तड़पता दिखाई दिया। पड़ौसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पत्नी फरार है। 

times of india  की खबर के मुताबिक, पुणे (Pune) के भवानी पेठ (Bhavani Peth) में पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ हॉल आयल अटैक का मामला दर्ज कराया है। पति के मुताबिक, शनिवार शाम ये घटना हुई। पति का नाम सलीम शेख बताया जा रहा है। सलीम ने पत्नी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। खड़क पुलिस की सीनियर इंस्पेक्टर राजेंद्र मोकाक्षी ने कहा- शेख दुकान में काम करता है और पत्नी हाउसवाइफ है। दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ करता था। रोज किसी न किसी बात पर दोनों का झगड़ा होता था।

सलीम शेख जिस वक्त काम से वापस आया उस वक्त पत्नी खाना बना रही थी। स्टोव पर कड़ाई में तेल चढ़ा हुआ था। दोनों के बीच फिर किसी बात पर झगड़ा हो गया। जिसके बाद पति नहाने चला गया। जैस ही पति बाथरूम से नहाकर निकला तो बाहर पत्नी खौलते तेल के साथ खड़ी हुई थी। उसने खौलता तेल पति पर डाल दिया। पूरे शरीर पर गरम तेल लगने से वो तड़पने लगा। 

पति को तड़पता हुआ छोड़ पत्नी वहां से भाग निकली। सलीम शेख तेज-तेज चीखें मार रहा था। जिसको सुनकर पड़ोसी घर में पहुंच गए और उसको अस्पताल ले गए। जिसके बाद उसका इलाज हुआ. जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचा और पत्नी पर आरोप लगाया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !