राहुल गांधी के खिलाफ लड़ेंगी सरिता नायर, घोटाला, कांग्रेस और सेक्स में नाम आया था | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दूसरी सीट के रूप में केरल की वायनाड सीट से पर्चा भर दिया है। इसी सीट से एक महिला ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस महिला का नाम सरिता नायर है। सरिता नायर का कहना है कि वो दुनिया को बताना चाहती है कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस की असलियत क्या है। बता दें कि सरिता नायर 2013 में सुर्खियों में आईं थीं। तब उनके कांग्रेस से कनेक्शन थे, सोलर घोटाला सहित करीब 30 मामले दर्ज हुए थे। तब सरिता नायर ने कहा था कि कांग्रेस के कई नेता उसकी मदद करते थे, बदले में उसे नेताओं के साथ सेक्स करना पड़ता था। 

चुनाव लड़कर कांग्रेस को नीचा दिखाऊंगी: सरिता

बकौल सरिता, मुझे न तो सांसद बनना है और ना ही लोकसभा में जाकर बैठना है। मैं राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़कर यह बताना चाहती हूं कि यह एक महिला की लड़ाई है। राहुल से सरिता इस बात को लेकर नाराज है कि पार्टी अध्यक्ष ने आरोपी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बकौल सरिता, मैं कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं को शर्मसार करने और नीचा दिखाने के लिए चुनाव लड़ रही हूं। ये नेता मुझे हमेशा धोखेबाज कहते रहे, लेकिन इनको अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए कि इन्होंने महिलाओं पर कैसे-कैसे अत्याचार किए हैं।

राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान नहीं करते

सरिता ने बताया, मैंने कई बार राहुल गांधी से बात करने की कोशिश की और उन्हें कई चिट्ठियां भी लिखीं कि कांग्रेस को ऐसे भ्रष्ट नेताओं से पीछा छुड़ा लेना चाहिए। जो आदमी आज देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है, उसने एक महिला की शिकायत पर ध्यान तक नहीं दिया।

सोलर स्कैम में आया था नाम

सरिता का नाम उन 30 नेताओं में शामिल है, जिन पर सोलर स्कैम का आरोप लगा है। यह घोटाला 2013 में तब सामने आया था, जब पुलिस ने सबसे पहले सरिता और उनके लिव-इन-पार्टनर बिजू राधाकृष्णन को गिरफ्तार किया था। अलग-अलग कोर्ट में सरित और उनके पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी के 30 से ज्यादा केस चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों ने 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। इसके बाद सरिता ने आरोप लगाया था कि उनकी मदद करने और बिजनेस फैलाने के नाम पर कांग्रेस नेताओं उनका शोषण किया। हालांकि कांग्रेस शुरू से इन आरोपों को खारिज करती रही है।
संबंधित समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !