मप्र के मुख्य सचिव मोहंती कांग्रेस के ऐजेंट: भाजपा का आरोप | MP NEWS

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंउल आज दिल्ली में चुनाव आयोग से जाकर मिला। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती पर कांग्रेस के ऐजेंट की तरह काम करने के आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि मध्यप्रदेश में स्पेशल ऑब्ज़र्वर तैनात किया जाए। 

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा लगातार नौकरशाहों पर कांग्रेस के लिए काम करने का आरोप लगा रही है। करीब आधा दर्जन से ज्यादा कलेक्टरों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायतें की जा चुकीं हैं। कई पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ भी शिकायतें की गईं हैं। शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा कलेक्टर पर आरोप लगाया था कि उन्हे प्रचार करने से रोका गया। 

भाजपा के नेता मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर भी चुनावी पक्षपात का आरोप लगा रहे हैंं। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने तो शिवपुरी की सभा में यहां तक कह दिया था कि 2 महीने बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी कर्मचारियों को उनकी औकात दिखाई जाएगी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !