कमलनाथ के इशारे पर शिवराज का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया: भाजपा | MP NEWS

भोपाल। प्रदेश का प्रशासन कांग्रेस के इशारों पर चल रहा है और इस काम में कांग्रेस सरकार उचित अनुचित का ध्यान भी नहीं रख रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के इशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया गया। ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं होगी। 

कांग्रेस प्रशासन के दुरूपयोग के आधार पर चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है, लेकिन जनता कांग्रेस के इन कुत्सित इरादों को समझती है और उन्हें सफल नहीं होने देगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने छिंदवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के हेलीकॉप्टर को समय रहते उतरने की अनुमति न दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। 

श्री राकेश सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का हेलीकॉप्टर छिंदवाड़ा के परासिया में उतरने नहीं दिया गया। जबकि अंधेरा होने के पूर्व तक हेलीकॉप्टर उतारा जा सकता है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के इशारे पर जिला प्रशासन ने शाम 5 बजे के बाद हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी। श्री शिवराजसिंह चौहान ने गुडमंडी छिंदवाडा में अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए इस घटना की मंच से आलोचना की।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रशासन पर दबाव बनाने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के दबाव में आने वाले नहीं है। इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग से की जायेगी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !