शिवराज सिंह को मध्यप्रदेश में बैन करने की मांग | MP NEWS

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, स्टार प्रचारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने शिवराज सिंह पर झूठ बोलने, लोगों में भ्रम पैदा करने, सरकारी योजनाओं की गलत जानकारियां देने एवं कलेक्टर को सरेआम धमकी देने के आरोप लगाए हैं एवं मांग की है कि शिवराज सिंह द्वारा किए जा रहे चुनाव प्रचार को मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित किया जाए। 

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि छिंदवाड़ा में कलेक्टर ने शिवराज सिंह चौहान के हेलिकॉप्टर को समय से रवाना कर दिया था। इस पर शिवराज नाराज हो गए थे और उन्होंने मंच से ही कलेक्टर के लिए टिप्पणी की थी। कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान की टिप्पणी को अशोभनीय और अमर्यादित बताया है। उसने कहा शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर को खुलेआम धमकाया। निश्चित तौर पर यह घोर आपत्तिजनक और आचार संहिता का उल्लंघन है। 

कांग्रेस ने कहा शिवराज सिंह चौहान लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप सूचीबद्ध किए हैं। 
1. अपने भाषणों में सेना के नाम का उपयोग कर प्रचार- प्रसार।
2.कर्ज माफी पर अपनी सभाओं में निरंतर झूठ बोलकर भ्रम फैलाने और गुमराह करना।
3. एक वोट से दो फायदे बता कर ,जनादेश का अपमान और ऐसे बयानों से अस्थिरता फैलाना।
4. अपने भाषण में कांग्रेस नेताओं को 15 साल के भूखे डाकू बताना।
5.जबलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नामांकन के दौरान आचार संहिता तोड़ना।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!