साध्वी प्रज्ञा सिंह के खिलाफ पूर्व ACP रियाज देशमुख चुनाव मैदान में | BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट भोपाल पर एक नया ट्विस्ट आ गया है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ हेमंत करकरे के जूनियर रहे रियाजुद्दीन देशमुख ने अपना नामांकन दाखिल किया है। रियाजुद्दीन महाराष्ट्र पुलिस के पूर्व ACP रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा के हेमंत करकरे पर दिए गए विवादित बयान के बाद रियाजुद्दीन देशमुख ने प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव में उतरने का फैसला किया है। अब वह भोपाल से चुनाव में ताल ठोकेंगे। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले हैं पूर्व ACP रियाज़ देशमुख हेमंत करकरे के करीबी माने जाते रहे हैं। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ATS प्रमुख रहे हेमंत करकरे पर विवादित बयान दे दिया था, जिसके बाद देश भर में सियासी घमासान मच गया था। उन्होंने कहा था कि उनका का श्राप लगा था, इसलिए करकरे को आतंकवादियों ने मार दिया था। 

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री देशमुख रियाजुद्दीन गयासुद्धीन आत्मज श्री गयासुद्दीन देशमुख, सी.टी.एस. नं.-11602, प्लाट नं. 10, नेहरू नगर, हमजा मस्जिद के पास, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) सम्बद्धता दल निर्दलीय का नामांकन पत्र विधिमान्य माना गया है एवं उन्हे चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी गई है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !