INDORE की फाइनेंस कंपनी की CAR का एक्सीडेंट, 4 कर्मचारियों की मौत | MP NEWS

Updesh Awasthee
नीमच। झालावाड़ इंदौर मार्ग पर काली तलाई के समीप आज तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 4 लोगों की जान ले ली। घटना झालावाड़ इंदौर मार्ग पर रायपुर थाना क्षेत्र के कालीतलाई गांव के समीप की है, जहां आज तड़के एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर घायल हो गई।

घायल महिला मोनिका भाटिया ने बताया कि कि वह सभी एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं, जिसके लिए वे अजमेर से काम निपटा कर अपने क्षेत्र इंदौर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान आज तड़के करीब 5:00 बजे उनकी कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई हादसे में कार में सवार परवेज, हितेश, सुमित शुक्ला तथा एक अन्य सहित चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

वहीें कार सवार महिला मोनिका भाटिया गंभीर घायल हो गई, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल महिला के आधार पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!