बुध ग्रह का राशि परिवर्तन: पढ़ें आप कितने प्रभावित होंगे | BUDH GRAH RASHI PARIVARTAN RASHIFAL

गुरुवार, 11 अप्रैल की रात बुध ग्रह कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन से 14 अप्रैल तक के लिए बुध आदित्य योग बनेगा, क्योंकि मीन राशि में अभी सूर्य है और ये ग्रह 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए बुध के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा असर होने वाला है। 

मेष राशि | अनावश्यक रूप से खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य से काम लें, वरना बड़ी हानि हो सकती है। वाद-विवाद से बचें।
वृषभ राशि | पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। मित्रों की मदद से कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि | बुध की वजह से अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से कोई बड़ी खुशखबर मिल सकती है। सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

कर्क राशि | अभी सोच-समझकर कोई नया काम हाथ में लें। वरिष्ठ लोगों से परामर्श अवश्य करें, वरना हानि हो सकती है। बाधाएं आएंगी।
सिंह राशि | इस राशि लोगों के लिए बुध ग्रह शुभ रहने वाला है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। विवादित मामलों में जीत मिलेगी, लेकिन मानसिक तनाव बना रहेगा।
कन्या राशि | कन्या राशि के लोगों के लिए ये समय श्रेष्ठ रहने वाला है। विद्यार्थियों को मनमाफिक परिणाम हासिल होंगे। समय का सदुपयोग कर पाएंगे।

तुला राशि | इस समय समझदारी से निर्णय लेना होगा। घर-परिवार में तनाव बढ़ सकता है। धैर्य रखें, भविष्य में समझ पक्ष का हो जाएगा।
वृश्चिक राशि | अटके हुए काम बुध की वजह से बनने लगेंगे। कार्यों में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर आगे बढ़ें। सफलता मिलेगी।
धनु राशि | इस राशि के लिए समय लाभदायक रहने वाला है। शनि की वजह से चिंताएं बढ़ेंगी, लेकिन कड़ी मेहनत से सकारात्मक फल प्राप्त कर पाएंगे।

मकर राशि | पुराने समय में की गई मेहनत से सफलता हासिल कर पाएंगे। आय में बढ़ोतरी के योग हैं, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
कुंभ राशि | योजनाओं पर काम कर पाएंगे। मित्रों की मदद से कोई बड़ी परेशानी दूर होगी। नौकरी में धन लाभ के साथ ही मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
मीन राशि | इस राशि के लिए बुध शुभ फल देने वाला रहेगा। बिना सोचे-विचारे कोई काम हाथ में न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा, परेशानियां दूर होंगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !